स्काउट शिविर में विद्यार्थियों ने किया ध्यान योग | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
श्री गोपीचंद महाविद्यालय अहेड़ा में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सौजन्य से चल रहे पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों को ध्यान योग समेत स्काउट की विभिन्न गतिविधियां सिखाई गई।
बागपत के अहेड़ा गांव स्थित श्री गोपीचंद कॉलेज में स्काउट शिविर के दौरान मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते शिक्षक

संस्था के चेयरमैन डॉ रामकरण सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  शिविर के दौरान मंगलवार को स्काउट शिक्षक सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को ध्यान योग, स्टेशन निर्माण करना, रसों के नोट लगाना, रोगी का बिस्तर चेंज करना, रस्सी का ज्ञान आदि चीजे सिखाई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर बीएड डिपार्टमेंट की प्राचार्य डॉ अभय अंसारी, कृष्ण कुमार शर्मा, संदीप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top