प्राकृतिक रंगों से होली खेले, पानी भी बचाए : अमन कुमार | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। हमारे संवाददता
एरोस्टर ई० वाई० एन० सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं क्लाइमेट वॉरियर्स के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमन कुमार ने होली के पूर्व इस पर्व को सद्भावना और प्रेम से मनाने की अपील की। 

एरोस्टर ई० वाई० एन० सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं क्लाइमेट वॉरियर्स के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमन कुमार

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि होली का त्योहार खुशियों और आनंद का त्योहार है। इसे मनाएं, लेकिन साथ ही पानी की बचत करने का भी प्रयास करें। कोशिश करें कि होली के दौरान पानी की बर्बादी न होने पाए। इसके साथ ही होली में रसायन वाले रंगों का प्रयोग न करें इससे हमारी त्वचा को नुक्सान होता है। पानी की बर्बादी रोककर इस होली को इको फ्रेंडली तरीके से मनाने का संकल्प लेना चाहिए। पानी की बचत करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि प्राकृतिक रंगों से सूखी होली खेलें।



 वहीं उन्होंने स्कूली बच्चों को प्राकृतिक रंगों से होली का उत्सव मनाने की शपथ भी दिलाई और प्राकृतिक रंगों को घर पर ही बनाने का तरीका भी साझा किया। इस मौके पर विनय मलनिया, अक्षय प्रजापति, लकी कुमार, यश कुमार, आदि ने अपनी सहमति जताई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top