खुशी भारद्वाज व ख्याति मीरा को किया गया सम्मानित
बागपत। विपुल जैन
डीपीएस पब्लिक स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें टीवी सीरियल बालवीर रिटर्न की बाल अभिनेत्री खुशी भारद्वाज व यूट्यूब सांग की अभिनेत्री ख्याति मीरा उपस्थित हुई। उनका यहां पर कार्यक्रम के आयोजको ने फूल माला व ट्रॉफी देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने कहा कि आज के कार्यक्रम में टीवी कलाकार खुशी भारद्वाज व ख्याति मीरा ने आकर चार चांद लगाने का कार्य किया है, इसके लिए मैं उनका लोनी की भूमि पर अभिनंदन करता हूं। कहा कि एक्टिंग डांस हुए संगीत भगवान की दी हुई अदभुत कला है। डांस व संगीत को किताबो से नही सीखा जा सकता। कहा कि इतनी कम उम्र के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है वह काबिले-ए-तारीफ है। इसके अलावा कहा कि शिक्षा का दान सर्वोच्च होता है। शिक्षा के मंदिर ही भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर उनको संस्कारवान बनाते है। यहाँ से निकले छात्र-छात्राएं ही देश को नई दिशा देने का कार्य करते है। कहा कि वह आज के इस भव्य कार्यक्रम को देखकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए स्कूल की डायरेक्टर ,प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डायरेक्टर ज्योति गुप्ता व संचालन प्रधानचार्य योगिता शर्मा ने किया। फिल्म डायरेक्टर रिखम सोनी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
If you have any doubts, please let me know