डायरेक्ट सेलिंग एक वायरल युग की शुरूआत | NMPK Book Review

Admin
16
💱 डायरेक्ट सेलिंग या फिर नेटवर्क मार्केटिंग आप इसे जो चाहें कहें, इसमें दो राय नहीं कि ये भविष्य का सबसे उत्तम व्यापार कहलायेगा। ये बिजनेस एक श्रेणी के लोगों के लिए न होकर सभी के लिए है। इसकी महत्वता और लोकप्रियता को देखते हुए मार्केट में डायरेक्ट सेलिंग के नाम से एक पुस्तक आ रही है जिसमें नेटवर्क मार्केटिंग के दिग्गज लोगों के विचार समाहित है। आइए जानते है किताब के बारे में लेखक संजीव प्रजापति जी से...।

नेटवर्क बनाना एक कला है कोई मजाक नहीं। कई लीडरों ने इस कला को सीखा है और भली भांति इस कला का इस्तेमाल किया है। औसत लोगों की समझ में देर से आता है या फिर बिल्कुल आता ही नहीं है।
ऐसा कहना है संजीव जी का। 
 संजीव जी से संवाद में वो अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताते है कि जब वो अपनी शिक्षा पूरी कर रहे थे उसी दौरान उनका परिचय नेटवर्क मार्केटिंग से हुआ। 

इस किताब के अंदर जो जानकारी निहित है वो नेटवर्क मार्केटिंग के शिखर के लोगों के विचार है। ये किताब एक संकलन है। यह किताब केवल नेटवर्क मार्केटिंग में रुचि रखने वाले लोगों के लिए न होकर सभी के लिए उत्तम है। सभी के लिए इसमें एक संदेश निहित है। 

संजीव जी कहते है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था हमें वास्तविक जीवन का खिलाड़ी न बनाकर केवल रटना सिखाती है। सभी लोगों के लिए सन्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नेटवर्क मार्केटिंग में एक बार सभी को जाना चाहिए। ये आपको वास्तविक जीवन के गुर सिखाती है और आपको खिलाड़ी बनाती है जो कभी हार नहीं मानता।

सभी पाठक इस पुस्तक का जल्द ही लाभ ले पाएंगे। यह पुस्तक अगले महीने मार्केट में आने वाली है और मैं आप सभी को सुझाव देना चाहूंगा कि आप सभी इस किताब को जरूर पढ़े और इसे अपनों को भी भेंट करें। आपका एक कदम किसी का सम्पूर्ण जीवन बदल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

16टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

  1. अमन कुमार के प्रति :-
    आपकी रचनात्मक प्रतिभा और प्रोफेशनल एडिटिंग के लिए और इस प्रोजेक्ट को इतनी सहजता से पूरा करने के लिए बेहतरीन काम किया है । बहुत-बहुत धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं
  2. इस बुक का इंतजार कर रहा हूं।।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. kitab ke bazaar mein aate hi link isi blog post par update ho jayega. blog par judne ke liye dhanyawad

      हटाएं
एक टिप्पणी भेजें
To Top