रटोल गौशाला में लड्डू बांटकर किया योगी सरकार के फैसले का स्वागत । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रटौल गांव की गौशाला में लोगों ने योगी सरकार के उस फैसले का लड्डू बांटकर स्वागत किया, जिसमें उन्होंने गोवध करने पर पांच लाख रुपए का जुर्माना व दस साल की सजा का आदेश सुनाया है। 
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने बताया कि गोवध निवारण अधिनियम को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके अंतर्गत अब गोवध करने वालों पर पांच लाख रुपए तक का जुर्माना व दस साल तक की सजा का प्रावधान होगा। यानि की अब गोवध करने वालों की खैर नहीं होगी। उन्होंने  इस फैसले के लिए योगी सरकार का  धन्यवाद अदा किया। साथ ही कहा कि फैसले से अब प्रदेश में  गौवध के ग्राफ में कमी आएगी। लोगों को गोवध करने से पहले काफी कुछ सोचना पड़ेगा। इस मौके पर डॉ जाकिर हसन प्रधान, पप्पू प्रधान गोठरा, प्रवीण प्रधान, ऋषि तंवर, राधे पहलवान, सतबीर मास्टर, आरिफ मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top