बागपत। विपुल जैन
श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप ने शासन- प्रशासन से बासोली में हुए शेखर कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
अशोक कश्यप ने कहा कि प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में आकर उल्टे ही पीड़ित परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है, जो पूरी तरह गलत है। कहा कि आये दिन प्रदेश में कश्यप समाज पर दबंग जातियों द्वारा अत्याचार ढहाये जा रहे है।
उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से माँग की कि राजनैतिक दबाव में आकर पीड़ित पक्ष के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लिया जाये तथा पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कर शेखर कश्यप के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।
If you have any doubts, please let me know