बासोली गांव में पीड़ित परिवार को दी सांत्वना । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता बासौली गांव पहुंचे और उन्होंने यहां पर हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। 
ट्रस्ट के व्यवस्थापक कृष्णपाल कश्यप एवं सचिव अशोक कश्यप  ने लोगों से अपील की कि वह इस घटना को जातीय रूप ना दे।  कुछ नेता इस घटना को जातिगत आधार से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो गलत है। सभी को मिलकर इस घटना की घोर निंदा करनी चाहिए ना कि उसे किसी जाति विशेष से जोड़ा जाना चाहिए। कहा कि आतंकी, बदमाश या चोर किसी भी जाति विशेष का नहीं होता। ट्रस्ट ऐसे नेताओं और लोगों से कहना चाहता है कि वह पीड़ित परिवार के साथ रहे। बेवजह इसे राजनीतिक रूप ना दें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पीड़ित परिवार के साथ है तथा पुलिस एवं प्रशासन से मांग करता है कि पीड़ित परिवार पदम सिंह कश्यप एवं मास्टर साहब सिंह कश्यप के परिवार की जान-माल की सुरक्षा करें। साथ ही गांव में शांति की व्यवस्था कायम करें। इस मौके पर अशोक कश्यप, तेजवीर कश्यप, नरेंद्र कश्यप, राजकुमार कश्यप आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top