बागपत। विपुल जैन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण रक्षक व युवा समाजसेवी सूर्यांश यादव द्वारा आदर्श इंटर कालिज डौला से हर
घर पौधा अभियान का श्रीगणेश किया गया।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बीस अलग-अलग गाँवों में दस हजार पौधे रोपित कराने का लक्ष्य सूर्यांश यादव ने रखा है। अति संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्यांश यादव ने कहा कि जिस तरह भूमि पेड़ मुक्त, जल मुक्त और शुद्ध वायु मुक्त होती जा रही है, उस पर अगर तुरन्त ध्यान ना दिया गया तो शायद बहुत देर हो जायेगी।
कोरोना संकट के कारण कार्यक्रम में कुछ ही गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें पूर्व वायुसेना अधिकारी राकेश आर्य,विज्ञान विशेषज्ञ केपी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुमार, समाजसेवी राकेश जैन, दीपक प्रधान व वन विभाग की टीम शामिल रही।
If you have any doubts, please let me know