विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह रोपे गये पौधे। NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बागपत जिले में समाजसेवी, राजनीति संगठनों व पर्यावरण से जुड़े लोगों ने जगह-जगह पौधों का रोपण किया। 
सिंघावली अहीर गांव में जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे रोपे और सभी को पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने संकल्प दिलाया कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे और उन्हें बचाएंगे। उन्होंने पेड़ों को जीवन का आधार व आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे एक वरदान बताया। कहा कि हम सब मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं और इसे एक आंदोलन का रूप दे। सभी ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से पेड़ों को लगाने, पानी की बूंद बूंद बचाने व पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top