गर्भवती हथिनी के हत्यारों को दी जाये फांसी की सजा । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। वार्ड-21 के जिला पंचायत सदस्य एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र भेजा और गर्भवती हथिनी की हत्या करने वाले दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। 

दीपक यादव ने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाए, जिसमें गाय, भैंस, सांड, कुत्ता व बिल्ली आदि जानवरों की हत्या करने वालों पर सीधे 302 का मुकदमा कायम हो और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। बता दे कि  केरल के मल्लापुरम में एक गर्भवती हथिनी को अनानास में पटाखे भरकर उसे खिला दिए थे और उसकी हत्या कर दी गई थी। अनानास खाने के बाद हथिनी के पेट में धमाका हुआ, जिससे उसकी सूंड और मुंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। ये बेहद अमानवीय घटना है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हथिनी के गर्भ में एक बच्चा भी पल रहा था और इस धमाके में उसकी भी जान चली गई। दीपक यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और गर्भवती हथिनी की हत्या को सोचीसमझी हत्या करार दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top