पब्लिक स्कूल और अभिभावक आपस में बनाएं सामंजस्य : आर० डी० शर्मा । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने लॉक डाउन  में स्कूल की फीस को लेकर स्कूलों से व अभिभावकों से आपस में सामंजस्य बनाने की बात कही है। 

कहा की आजकल सबसे बड़ा मुद्दा स्कूलों को फीस लेने और ना लेने पर चल रहा है। चारों तरफ से एक ही आवाज सुनाई देती है की स्कूल की फीस माफ होनी चाहिए। अभिभावकों की मजबूरी को वह समझ सकते है, लेकिन इस चीज का दूसरा पहलू भी है। इसी फीस के आधार पर स्कूल में हमारे आपके परिवार के ही लोग अध्यापक हैं, क्लर्क हैं, लाइब्रेरियन हैं, ड्राइवर हैं, चपरासी हैं। इन सबको फीस के आधार पर ही वेतन मिलता है। यदि स्कूल में फीस नहीं आएगी तो इन सबका वेतन कैसे मिलेगा, उनका परिवार कैसे चलेगा, यह पहलू भी हमें देखना पड़ेगा।
स्कूल मालिक भी हमारे ही लोग हैं। इसलिए उनका कहना है कि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और अभिभावक मिलकर कुछ ऐसा रास्ता निकालें जो अभिभावक वास्तव में फीस देने में असमर्थ नजर आए तो स्कूल प्रबंधक मानवता के आधार पर अपनी तरफ से बिना दबाव के उन्हें रियायत दे, जिससे की ना ही स्कूल का नुकसान हो और ना ही अभिभावक परेशान हो। स्कूलों के प्रबंधक वे तीन माह की फीस एक साथ न वसूले और यदि कोई अभिभावक एक माह की फीस देने में भी असमर्थ है, इस समय तो उसके बच्चे का नाम स्कूल से न काटा जाए। कहा कि यदि अभिभावक इस समय फीस देने में असमर्थ हैं तो वह विद्यालय में एक प्रार्थना पत्र दें और उसमें हवाला दे कि इस समय में फीस देने में असमर्थ हूं। आगे जुलाई-अगस्त में मैं फीस जमा कर दूंगा। इस पर भी यदि विद्यालय प्रबंधन आपको फीस देने का दबाव डालता है तो आप उनसे संपर्क करें। वह विद्यालय प्रबंधन से स्वयं बात करेंगे। इस समय पूरा विश्व वैश्विक महामारी से परेशान हैं, लेकिन हम सभी को इस आपदा से मिलजुल कर ही निपटना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top