बिजरोल में हुआ कोरोना योद्धाओं का सम्मान । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जमीयत उलमा ए हिंद जिला बागपत के सदर हजरत मौ मुफ्ती अब्बास साहब, जनरल सेक्रेटरी हजरत हाफिज कासिम साहब व शहर काजी बड़ौत हजरत मौलाना आरिफ उल हक साहब के द्वारा गांव बिजरोल के मदरसा जामिया अरबिया इसलाह हुल मुस्लिमीन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
इसमें समाज सेवी हाजी निजात खान, हाजी शकील शाह, मौलाना असरारुल हक व जुबेर निवाडा को कोरोना काल में तबलीगी जमात और समाज के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गांव बिजरोल के पूर्व प्रधान उपेंद्र चौधरी, भूरा, फहीम, नफीस, असलम, मुमताज, मोमिन हाफिज आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top