बागपत। विपुल जैन
छपरोली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला बासौली गांव पहुंचे और उन्होंने यहां तिहरे हत्याकांड में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि बासौली गांव में जो हत्याकांड हुआ वह बहुत ही दुखद है। हमारी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। कहा कि कुछ विरोधी राजनीतिक दल इसको लेकर राजनीति करना चाहते है। उन्हें मेरी सलाह है कि वह राजनीतिक रोटियां ना सेककर अपने समय को किसी अच्छे कामों में लगाए। कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में ना ले और समाज में एकता शांति व भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी कहा कि वह इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करें। इस हत्याकांड में कोई भी निर्दोष व्यक्ति ना फसे और दोषी व्यक्ति को किसी भी दशा में बख्शा ना जाये। अंत में उन्होंने दो मिनट का मौन रखा और इस हत्याकांड में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
If you have any doubts, please let me know