बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के सौजन्य से व जिला रक्त कोष संयुक्त अस्पताल बागपत के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में रक्तदान शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि शिविर में 30 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इसमे उनके भाई संजय जिंदल एवं भतीजे विभोर जिंदल व वरुण जिंदल ने एक साथ रक्तदान किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इसके अलावा विकास मानव और नितिन मानव सगे भाइयों ने भी एक साथ रक्तदान किया। शिविर में राज किशोर गोयल ने 30 वी बार रक्तदान किया। मास्टर अमित मानव ने सिंभावली से आकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मदन मोहन सिंघल, मनीष सिंघल व पंडित भोलू शर्मा ने भी सातवीं बार रक्तदान किया। जिला रक्तकोश जिला संयुक्त अस्पताल के प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने सभी रक्त दाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित कराया। रक्त बैंक की टीम में भारती, प्रीति नेगी, प्रीति आर्य व अमित कुमार के अलावा पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, डॉ रामलाल, अशोक कुमार, आशुतोष मित्तल, अंकित जिंदल, मनोज मित्तल आदि का सहयोग रहा।
If you have any doubts, please let me know