करवा चौथ का पर्व 4 नवम्बर को मनाया जाएगा: शास्त्री | NMPK Media @Baghpat

0
महिलाएं व्रत रखकर करेंगी पति की लम्बी आयु की कामना
प्राचीन काल से चली आ रही है करवा चौथ की परम्परा

बागपत। विपुल जैन
साहित्याचार्य पंडित नीरज शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ का पर्व आगामी 4 नवम्बर को परम्परागत रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती है। बताया कि यह व्रत देवताओं की पत्नियों ने भी रखा था। सबसे पहले यह व्रत शक्ति स्वरूप देवी पावृति ने भोलेनाथ के लिए रखा था। इसी व्रत से उन्हें अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति हुई थी। इसलिए सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए यह व्रत रखती है और शिवजी की पूजा करती है। बताया कि चन्द्रोदय रात को 8 बजकर 16 मिनट पर होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top