शान-ए-हरियाणा अवार्ड से सम्मानित होंगी कई हस्तियां : विनोद कुमार | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर शान- ए- हरियाणा अवार्ड का आयोजन किया जाएगा।
यह अवार्ड हरियाणा वासियों को किसी भी फिल्ड में अच्छा कार्य करने वालों को दिया जाएगा। जैसे पत्रकारिता, चिकित्सा, कला एवं साहित्य, समाजसेवा ,एनजीओ, पुलिस, आर्मी ,खिलाड़ी आदि। नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इसमें कुछ नामों का चयन किया गया है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, एंडी हरियाणा के चैनल के डायरेक्टर हरविंदर मलिक, जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन तुषीर, पठानिया पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अंशुल पठानिया, हरियाणवी लेखक व अभिनेता राजू मान, पत्रकार अमन वर्मा, डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल ,अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर खिलाड़ी शिक्षा नरवाल, फिल्म समीक्षक सुशील सैनी, हरियाणवी रंगकर्मी आनंद शर्मा, हरियाणा कैश कला बोर्ड के चेयरमैन नरेश सेल्पाड आदि प्रमुख हैं। बताया कि इनके काम के आधार पर इन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top