बागपत। विपुल जैन
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में राजपूत समाज ने सर्व समाज को साथ लेकर रैली निकाली और निकिता तोमर के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही सभी से लव जिहाद के खिलाफ आगे आने की बात कही।
इस अवसर पर राजपूत विकास समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। लव जिहाद का मुकाबला करने के लिए राजपूत समाज खड़ा हो चुका है। समिति के जिला अध्यक्ष विजय सिंह फौजी ने कहा कि पूरे देश में इस हत्या को लेकर रोष है। लव जिहाद के विरुद्ध कोई कठोर कानून बनना चाहिए। महामंत्री मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि देश में जनसंख्या कानून होना आवश्यक है, तभी समाज का ढांचा बच सकेगा। बताया कि वर्ष 2018 में निकिता तोमर के परिवार ने जो तौसीफ और रिहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, उसमें समझौता करके बहुत बड़ी भूल की। अपराधी को कभी छोड़ना नहीं चाहिए। पृथ्वीराज चौहान ने एक बार मोहम्मद गोरी को छोड़ा था, उसका खामियाजा देश को 800 साल की गुलामी के रूप में भुगतना पड़ा था। अनिल कुमार गांधी ने देश में बढ़ती हत्याओं पर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर ठाकुर कम्युनिटी बागपत के अध्यक्ष प्रयाग राणा, अमित मानव, यशपाल सभासद, अमित कुमार, प्रेम सिंह, कनिष्का, नीरज चौधरी, राजेश ठाकुर मितली, अमरदीप व्यास आदि लोग उपस्थित हुए।

If you have any doubts, please let me know