प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी की तीसरी फिल्म जल्द, आज होंगे ऑडिशन | NMPK Media @Baghpat

0
एयर होस्टेस हीर नाज होंगी ऑडिशन की मुख्य अतिथि

बागपत। विपुल जैन
चोरों का राजा और प्रायश्चित फिल्म के बाद एक बार फिर नसीम कुरैशी अपनी तीसरी फिल्म की तैयारियों में लगे हैं।
तीसरी फिल्म का ऑडिशन 29 अक्टूबर के दिन भसाना में ग्राम प्रधान चौधरी अनवार के आवास पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। फिल्म के नाम की घोषणा और शूटिंग शुरू होने की जानकारी पत्रकारों को ऑडिशन होने के बाद दे दी जाएगी। इस ऑडिशन में मुख्य अतिथि एयर होस्टेस हीर नाज, अतिविशिष्ट अतिथि फिल्म डायरेक्टर वामिक इलाही व डीओपी रागिब सिड, विशिष्ट अतिथि यूट्यूब एक्ट्रेस माणि गौतम, कैमरामैन रहमान कस्सार और यूट्यूब एक्ट्रेस खुशबू अब्बासी होंगी। ऑडिशन में सोशल डिस्टेंस की वजह से कम आवेदकों आर्टिस्ट को ही बुलाया गया है। इस ऑडिशन के आयोजक फिल्म के को-प्रोड्यूसर निरंकार कुमार, प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी के अलावा सहयोगी अब्दुल गफूर सिद्दीकी, आनंद वर्मा, ललिता कश्यप और मोनिका शर्मा हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी ने सभी आवेदकों से ऑडिशन कार्यक्रम में समय पर पहुंचने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top