विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए बनवाई जाएगी लाइब्रेरी
मेहरमपुर-खासपुर व खैला नहर की कराएंगे साफ-सफाई
बागपत। विपुल जैन
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंकुर गुर्जर ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी उन्हें अपना सिम्बल देती है तो वह वार्ड नम्बर-18 से पूरे दमखम के साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगे।
अंकुर गुर्जर ने कहा कि यदि जनता का भरपूर प्यार व समर्थन मिला और जिला पंचायत सदस्य बने तो इलाके में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। कहा कि मेहरमपुर-खासपुर व खैला गांव को जोड़ने वाली नहर की साफ-सफाई कराई जाएगी और उसकी टूटी-फूटी पटरी को भी ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा इलाके के प्रत्येक गांव में विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए लाइब्रेरी की स्थापना कराई जाएगी। हाईस्कूल व इंटर में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए काॅलेज तक आने-जाने के लिए निशुल्क परिवहन की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही इलाके हर बुजुर्ग, विधवा व विकलांगों को सरकार से मिलने वाली पेंशन का लाभ दिलवाया जाएगा।

If you have any doubts, please let me know