डोला गांव में लगाया गया निशुल्क नेत्र शिविर| NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
डोला गांव मे एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकडा के द्वारा अहिंसा सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया।
इस मौके पर अहिंसा सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश जैन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर नेत्र शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंखें व्यक्ति के लिए अनमोल है, इसलिए सभी को अपनी आंखों की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। शिविर में 55 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई, जिसमें 13 मरीजो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। बाद में उन्हें ऑपरेशन के लिए खेकडा अस्पताल भेजा गया। शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर कृष्णपाल, वरुण शर्मा, रविंद्र प्रसाद, दीपांशु, सत्यपाल, सुमित, डॉ सुमित, डॉक्टर दीपक, आसिफ, सोमपाल आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top