जन्मदिन पर किया साक्षी खोखर को पौधा भेंट | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
छपरौली की पट्टी धन्धान में पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के सदस्यों ने सतेंद्र मुखिया की बेटी साक्षी खोखर को जन्मदिन पर पौधा भेंट किया।
उसके बाद उस पौधे का उनके आंगन में रोपण कराया। साथ ही उन्हें प्रत्येक जन्मदिन पर पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि प्रत्येक मानव को अपने जन्मदिवस व अन्य पुनीत अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी रक्षा स्वयं करनी चाहिए। कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि दल द्वारा पौधारोपण को लेकर क्षेत्र में जन्मदिन मनाओ पेड़ लगाओ की मुहिम चलाई जा रही है। इस अवसर पर जयवीर, सतेंद्र मुखिया, वीरेंद्र, मनीष राठी, साक्षी व बालेश आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top