बागपत। विपुल जैन
गांव गढ़ी कलंजरी में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में चलाई गई योजनाओं से अवगत कराया गया और किसानों से उन योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की गई।
इसमें बागपत के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि बिल पेश किया है वह पूरी तरह किसान हित में है। कहा कि कुछ विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे सभी किसानों को सावधान रहना चाहिए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह किसानों के हित में कार्य कर रही है और उनके सुख-दुख को भलीभांति जानती है। इस दौरान गांव वासियों ने सांसद से गांव में 50 बेड का हॉस्पिटल, एक स्टेडियम व आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनवाने की मांग की। अध्यक्षता गाजियाबाद महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी व संचालन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा के बागपत जिला उपाध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, बड़ौत के निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, तेजसिंह प्रधान, रति डीलर, विपिन आदि मौजूद रहे।

If you have any doubts, please let me know