प्रतिभाओं की कमी नहीं उन्हें तराशने की जरूरत: देवेन्द् | NMPK Media @Baghpat

0
पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी पहुंचे कार्यक्रम में
बच्चों को हाॅकी खेल के प्रति किया प्रोत्साहित

बागपत। विपुल जैन
भगौट गांव की प्राइमरी पाठषाला में छोटे बच्चों को हाॅकी गेम के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें हाॅकी का वितरण किया गया।
हाॅकी कोच माॅस्टर कृपाल सिंह के सौजन्य से हुए कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार एवं भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनका यहां पहुंचने पर कार्यक्रम के आयोजकों ने फूल-माला पहनाकर व बैज लगाकर अभिनन्दन किया। इस मौके पर देवेन्द्र प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बल्कि उन्हें तराशने की जरूरत है। यदि यहां की खेल-प्रतिभाओं को भी खेलने-कूदने के आवश्यक संसाधन मिल जाये तो वह भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बागपत का नाम रोशन कर सकते है। प्रवीण कुमार ने अपने हाथों से 25 बच्चों को हाॅकी का वितरण किया और स्कूल के मैदान में अपने खर्चे पर घास लगवाने की घोषणा की, जिसका सभी ने जोरदार करतल ध्वनियों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर ष्याम सिंह नेताजी अहैड़ा, प्रदीप प्रधान भगौट, प्रमोद नेता भगौट, मनोज प्रधान विनयपुर, नरेन्द्र आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top