बागपत के बसी गांव के रहने वाले है एक्टर गौरव नैन
अभी तक सौ से ज्यादा कर चुके है रैम्प शो
बागपत। विपुल जैन
पंजाबी सांग सुरमा के लांच होते ही इस सांग ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है और वह इस सांग को काफी पसंद कर रहे हैं।
इस सांग में बागपत जिले के बसी गांव के रहने वाले बाॅलीवुड एक्टर गौरव नैन व प्रिया सिंधु मुख्य भूमिका में है। सुरमा सांग को गौतम नैन ने डाॅयरेक्ट किया है और इस सांग को जोरदार ने गाया है। इस सांग के प्रोड्यूसर रिखम सोनी है। यह सांग देशी फाॅक म्यूजिक फैक्टर पर लांच किया गया है। गौरव नैन पिछले छह सालों से मुम्बई में रहकर बतौर एक्टर एवं माॅडल काम कर रहे हैं। वह अभी तक सौ से ज्यादा रैम्प शो कर चुके है। इसके अलावा आॅन जी म्यूजिक पर चलने वाले हाथों में हाथ तथा आॅन सारेगामा पर चलने वाले हमे तुमसे प्यार कितना म्यूजिक एलबम में भी वह काम कर चुके है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरिज ओल्ड बालाजी की बारिश टू तथा सोनाटेक पर चलने वाली वेब सीरिज काॅलेज के सीआपे में भी काम किया है।

If you have any doubts, please let me know