संगीत की दुनिया में आगे बढ रहे अमिताभ तिवारी | NMPK Media @Baghpat

0
दर्जनों भजन प्रस्तुत कर चुके है अमिताभ 
शांत सहकुशल व्यवहार के धनी हैं: अमिताभ तिवारी

बागपत। विपुल जैन
संगीत की दुनिया में अमिताभ तिवारी एक सितारा उभरकर आगे बढ़ रहे है और अभी तक दर्जनों भजन प्रस्तुत कर चुके है। उनके भजन यदि एक बार कोई सुन ले तो वह दीवाना हो जाता है। उनकी आवाज काफी सुरीली है और वह दर्शकों के दिल में उतर जाती है। जब वह संगीत की दुनिया में आए तो कभी भी पीछे मुडकर नहीं देखा और एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर संगीत की दुनिया का सितारा बन गए है। 
जनपद के जौनपुर के मडियाहू तहसील के सिंगारपुर के तिवारी परिवार में जन्मे भजन गायक अमिताभ तिवारी को बचपन से ही संगीत का शोक था। उनके पिता रामकृष्ण तिवारी इंटर कालेज में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत है। अमिताभ तिवारी उर्फ अमित ने पढ़ाई के साथ-साथ कभी भी भजन गाना नहीं छोड़ा और वह संगीता की दुनिया में ही आना चाहते थे। भजन गाते-गाते वह एक सरकारी अध्यापक बन गए, लेकिन उसके बाद भी उनके अंदर से संगीत का नशा नहीं उतरा और बच्चों को पढ़ाने के बाद उनके पास जो समय बचता था वह भजन गीत में लग जाते थे। उसके बाद वह संगीत की दुनिया का सितारा बनते चले गए। एक के बाद एक भजन उनका सामने आया और उनके भजन को जनता ने काफी पसंद किया, जो कोई भी भजन को एक बार सुन लेता था तो वह उसके दिल में उतर जाता था। उनके सबसे अधिक भजन जनता द्वारा सुने गए है। वर्ष 2015 में देवी गीत सर पर बांधे चुनरी, भजन कर जीवन जाये बीता, राधे माघव बोल, नेता युग में राम कौन है, मईया रखिह अचखा के छांव में आदि प्रस्तुत किए। अब नवरात्र 2020 में उनका नया भजन करिला नीम के पुजनवा आ गया है। लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top