अमित व खुशबु सहित दर्जनों कलाकारों ने ओडीशन में लिया भाग | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भसाना गांव में ग्राम प्रधान अनवर चौधरी के आवास पर हुए फिल्मी ऑडीशन में कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
फिल्म डायरेक्टर वामिक इलाही ने सभी आर्टिस्टों का ऑडीशन लिया और सबको रोल के हिसाब से फिल्म में काम देने का वादा किया। जिन प्रतिभागियों ने ऑडीशन में अपनी एक्टिंग दिखाई, उनमें अकरम बच्चन, अनुषा शेख, अख्तर कुरैशी, आशु सिमारिया, अमित कुमार, खुशबू अब्बासी, आनंद वर्मा, मीनाक्षी तेजियान, दीपक राजपूत, सुल्ताना मिर्जा, हादी रिजवी, जबर गुलिया, नितिन कुमार, सचिन गुलिया, समीर दीवान, समर सिद्दीकी, वैभव‌ भारद्वाज, वैभव गर्ग व योगेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एयर होस्टेस हीर नाज, अति विशिष्ट अतिथि डीओपी रागिब सिड व यूट्यूब एक्ट्रेस माणि गौतम, विशिष्ट अतिथि फजलु रहमान, कैमरामैन रहमान कस्सार व शबाना अब्बासी और विशेष अतिथि सेलेस्टन फैशन दिल्ली की डायरेक्टर रुबी न्यूटन ने सभी प्रतिभागियों की एक्टिंग की तारीफ की। यहां मोनिका शर्मा, ललिता कश्यप व फिल्म के को- प्रोड्यूसर निरंकार कुमार ने सब प्रतिभागियों के फार्म भरने में सहयोग किया। इस दौरान फिल्म की शूटिंग की तारीख 7 नवम्बर व फिल्म का नाम बेरवा बिरान अट्ठारह पेंडे की घोषणा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top