सभी वर्गों का ध्यान रखती है भाजपा : मोहित चौधरी | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
बरनावा लाक्षाग्रह में बिनौली मंडल के दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह का उद्बोधन हुआ। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जन कल्याण योजनाओं के बारे में अवगत कराया। भाजपा द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटना, राम मंदिर का बनना तथा तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों का ध्यान रखती है। साथ ही राष्ट्र के हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर बिनोली मंडल के अध्यक्ष सतेंदर प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष अमरपाल आर्य, अरुण धामा, महेंद्र, सुकेंद्र चौधरी, अर्जुन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top