बागपत। विपुल जैन
हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्षा प्रियंका आर्य के नेतृत्व में निकिता तोमर को इंसाफ दिलाने के लिए गौरीपुर में एक रैली निकाली गई, जिसमें वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्षा ने मोहम्मद तौसीफ और रेहान को सरेआम फांसी की सजा देने की मांग की।
प्रियंका आर्य ने कहा कि बेटियों के मामले में भारत में सख्त कानून नहीं बनते, इसलिए दिनदहाड़े गोलियों से बेटियां भून दी जाती हैं। उन्हें अपनी हवस का शिकार बना दिया जाता है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना अब बर्दाश्त से बाहर है। अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिए। वही वीरांगना वाहिनी की महामंत्री नीशू चौधरी ने कहा कि लव जिहाद को कई लोग रियलिटी मनाने से इंकार करते है, लेकिन हरियाणा के मेवात के निकिता तोमर हत्याकांड के बाद देश में इस पर चर्चा होना ज़रूरी है। पीड़िता के पिता ने 2018 में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बाद भी पीड़िता बच नहीं पाई, यह देश का दुर्भाग्य है। देश की संस्कृति यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता जहां ऐसे नारे गूंजते हैं, वहां बेटियों को सरेआम मार दिया जाता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाये, ताकि कोई दूसरा अपराधी इस तरह की गलती करने से पहले कई बार सोचे। इस मौके पर अन्नू चौहान, अंशु चौहान, अमृता, चौहान, कनिष्का आर्य, अंशु आर्य, निशा, आंचल, भावना, तनु चौहान आदि उपस्थित रही।

If you have any doubts, please let me know