डाॅ विभाष राजपूत की मेहनत से बागपत को मिला प्रथम स्थान | NMPK Media @Baghpat

0
हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई गई स्वास्थ्य सेवाएं
चिकित्सा अधीक्षक को बधाई देने वालों का लगा तांता

बागपत। विपुल जैन
बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विभाष राजपूत की मेहनत रंग लाई और पात्र लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में पूरे प्रदेश में बागपत ब्लाॅक को प्रथम स्थान मिला है। इसको लेकर स्वास्थ्य केन्द्र बागपत के स्टाॅफ में खुशी की लहर है।
डाॅ विभाष राजपूत ने जब से बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की कमान संभाली है, तब से उन्होंने काफी कुछ सुधार किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, टीकाकरण, आशाओं का भुगतान, परिवार नियोजन, एचआईवी जांच आदि के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया है, जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। प्रदेश स्तर से जारी हुई रैकिंग में जब बागपत ब्लाॅक को प्रथम स्थान मिला तो इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का स्टाफ खुशी से उछल पड़ा। उन्होंने इसका श्रेय चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विभाष राजपूत को दिया। कहा कि उन्हीं की मेहनत की वजह से आज बागपत ब्लाॅक को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान मिला है, इससे ज्यादा खुशी की बात ओर कोई नहीं हो सकती। उन्होंने इस कामयाबी के लिए डाॅ विभाष राजपूत को बधाई दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top