अग्रवाल मंडी टटीरी में दुकानों पर चस्पा कराये नम्बर
बड़ौत में लोहा व्यापारी के अपहरण के बाद अलर्ट हुए व्यापार संघ के पदाधिकारी
बागपत। विपुल जैन
बड़ौत में लोहा व्यापारी के अपहरण के बाद व्यापारी संघ के पदाधिकारी अलर्ट हो गये है।
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के महामंत्री अंकुर पंडित ने मंगलवार को टटीरी की हर दुकान पर पुलिस अधिकारियों के नम्बर चस्पा कराये। उन्होंने एसपी, एएसपी, सीओ, एसओ, सीओ व चैकी इंचार्ज के नम्बर चस्पा कराये। साथ ही व्यापारियों से कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें परेशान करें तो इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे। उन्होंने लगभग छह सौ दुकानों पर नम्बर चस्पा कराये। साथ ही पुलिस प्रशासन से मांग की कि वह व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिलवाये, ताकि व्यापारी बेखौफ होकर अपना व्यापार कर सके।

If you have any doubts, please let me know