समाज सेवी नरेश वर्मा ने किया प्रधान का चुनाव लड़ने का ऐलान
गांव में कराया जाएगा शमशान घाट व स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण
बागपत। विपुल जैन
गढ़ी कलंजरी गांव के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी एवं भाजपा के खेकड़ा देहात के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने सभी की सहमति से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
नरेश वर्मा ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बताया कि गांव में पानी की टंकी पांच साल पहले पास हुई थी, जो अभी तक नहीं बनी है। उस पानी की टंकी को बनवाकर गांव में पानी की पाइप लाइन बिछवाई जायगी और घर-घर में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा गांव में शमशान घाट बनवाया जाएगा और स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जाएगा। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बूलेंस की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही बताया कि गांव में लोनी से मुरादनगर-मेरठ को जोड़ते हुए पुल तैयार हो गया है। वह इस पुल पर रोडवेज बसे चलवाने का भरसक प्रयास करेंगे। इसके लिए वह जल्द ही प्रदेश के परिवहन मंत्री से भी मिलेंगे।

If you have any doubts, please let me know