गरीब लोगों के घर तक पहुंचाया जाएगा राशन : देवेंद्र धामा | NMPK Media @Baghpat

0
बेसहारा का सहारा बनेगी नवोदय लोक चेतना समिति
काफी लोगों को आज भी राशन के लिए होना पड़ रहा मोहताज

बागपत। विपुल जैन
नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 को देखते हुए एक बार फिर समाज के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्णय लिया है।
समिति के महासचिव देवेन्द्र धामा ने बताया कि कोविड-19 में अभी भी समाज में बहुत से गरीब परिवार ऐसे है, जिनकी आर्थिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। उन्हें आज भी राशन-पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। उनकी समिति ऐसे लोगों को चिन्हित करेगी और उनके घर राशन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही बताया कि हरचन्दपुर, बंदपुर व हरियाखेड़ा आदि ऐसे गांव है, जहां पर विधवा महिलाओं व विकलांगों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है और ना ही वह अभी तक किसी प्रकार की सरकारी योजनाओं से जुड़ पाये है। ऐसे लोगों की भी समिति सूची तैयार करेगी और उसके बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top