नेहरु युवा केंद्र बागपत द्वारा सतर्कता दिवस मनाया गया | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
नेहरू युवा केंद्र बागपत एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं में सत्यानिष्ट एवं ईमानदारी की भावना को बढाने तथा भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सतर्कता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर युवाओं को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के प्रति समर्पित रहने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गयी। इस अवसर पर सम्मिलित युवाओं को जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी एवं निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बागपत शशि यादव द्वारा एक ईमानदार एवं सत्यनिष्ठ नागरिक बनने एवं भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में स्वीकार न करने का प्रण लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए जिला युवा समन्वयक ने भ्रष्टाचार की रोक थाम के लिए बनाये गए सूचना के अधिकार के कानून -2005 के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को इस कानून का तर्कसंगत उपयोग कर अपने आस पास घट रही भ्रष्टाचार सम्बन्धी किसी भी घटना से निपटने में प्रयोग करने के तरीके से अवगत कराया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक शशि कुमार यादव ने भ्रष्टाचार से लड़ने में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं युवाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर उसको सरकार के संज्ञान में लाने हेतु मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गुलफाम मलिक, अजय, सोनू धनकड़, एवं अश्वनी कुमार एवं लगभग 60 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया एवं ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top