बागपत। विपुल जैन
राजलक्ष्मी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म लफड़ा के पोस्टर को कस्बा खेकड़ा में कलाकारों द्वारा लांच किया गया।
हरियाणवी फिल्मों के धर्मेन्द्र कहे जाने वाले उत्तर कुमार इस फिल्म में एक पुलिस आॅफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। यह फिल्म दर्शकों को यू-ट्यूब चैनल धाकड़ वर्ल्ड पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म में उत्तर कुमार के अलावा मोनू धनकड़, आरजु ढिल्लो, प्रिया सिंधु, राजीव सिरोही, विकास बालियान, सुरजीत सिरोही, राजेन्द्र कश्यप, सपना चोधरी, संतोष जांगड़ा, अमित सहोता, रत्नपाल जानू जैसे कलाकार अभिनय करेंगे। इस फिल्म के लेखक विवेक शर्मा है, जबकि डाॅयरेक्टर प्रताप धामा व विवेक शर्मा है। फिल्म के निर्माता अमित सहोता, कैमरामैन पंकज, एडिटर हरीशचन्द्रा, गायक राजू मलिक, संगीत जे स्टूडियो, कानसेप्ट रिखम सोनी, मेकअपमैन लक्की, पीसी योगेश धनकड़ है।

If you have any doubts, please let me know