भारतीय मोदी आर्मी ने की कई पदाधिकारियों की नियुक्ति | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजीव आहूजा के निर्देश पर एवं भारतीय मोदी आर्मी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कोरी की संस्तुति पर भारतीय मोदी आर्मी के बागपत जिला अध्यक्ष रवि तोमर ने जनपद बागपत के गांव ढिकोली निवासी अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार व सिखेड़ा निवासी मोनू डागर पुत्र देवेंद्र सिंह को भारतीय मोदी आर्मी का बागपत जिले का महामंत्री नियुक्त किया है।
 इसके अलावा गांव पट्टोली निवासी ऋषभ ढाका पुत्र अनिल ढाका को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही आशा व्यक्त की कि उपरोक्तो के संगठन में पदाधिकारी बनने से संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और संगठन में नई जान आएगी। इसके अलावा संगठन में जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का पालन करेंगे और भारतीय मोदी आर्मी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top