सोशल मीडिया पर मोदी व योगी पर अभद्र टिपणी करने वालो पर हो कार्यवाही | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
पांची गांव के एक युवक पर प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिपणी करने वालो पर भाजपा नेताओं ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की।
बृहस्पतिवार को भाजपा नेता विपिन माहेश्वरी अपने साथियों के साथ मिलकर चाँदीनगर थाने में पहुँचे ओर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ऊपर अभद्र भाषा के साथ टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ ज्ञापन देकर मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।आरोप है कि पांची के एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द व गाली गलौच की है जो कि कानूनी रूप से गलत है। जिसके चलते भाजपा नेता विपिन महेश्वरी ने थाना प्रभारी चमनप्रकाश शर्मा को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी चमनप्रकाश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top