गत दिनों कर दी थी मनीषा की सामुहिक बलात्कार के बाद हत्या
मनीषा के हत्यारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाये: दीपक
बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने हाथरस कांड का शिकार हुई मनीषा के माता-पिता व उनके भाई को अपने गांव गौना में मकान देने की घोषणा की है।
दीपक यादव ने कहा कि यदि मनीषा के माता-पिता उनके गांव गौना में रहना चाहते है तो उनके लिए मकान पूरी तरह निशुल्क रहेगा। उनके रहने-खाने, पीने व सुरक्षा तक की सभी जिम्मेदारी उनकी होगी। गत दिनों कुछ दरिंदों ने हाथरस की बेटी मनीषा की सामुहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी। इसको लेकर देशभर में धरने-प्रदर्शन व आंदोलन चल रहे है। हर किसी की जुबान से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा है कि मनीषा के हत्यारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाये, ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

If you have any doubts, please let me know