व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
जिला महामंत्री बनने आकाश कंसल का किया स्वागत
बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बड़ौत निवासी आकाश कंसल की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन के बागपत जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है।
साथ ही आशा व्यक्त की कि आकाश कंसल के व्यापार संगठन का जिला महामंत्री बनने से संगठन ओर भी अधिक मजबूत होगा और संगठन में नई जान आएगी। वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। उधर, अपने जिला महामंत्री बनने के बाद आकाश कंसल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सौंपे है, वह उसका कड़ाई से पालन करेंगे। व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए वह संघर्ष करेंगे। आकाश कंसल के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाईयां दी।

If you have any doubts, please let me know