रटोल में सैंकड़ों लोग हुए आम आदमी पार्टी में शामिल | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
आम आदमी पार्टी की गांव रटोल में एक सभा की गई। सभा में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में गुड्डू मेडिकल स्टोर वालों ने अपने सैकड़ों साथियों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
सभा में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने आह्वान किया कि आज मुस्लिमों का किसी भी पार्टी में कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो कार्य किए हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। इसलिए मैं मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान करता हूं कि दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी केजरीवाल को मजबूत करें। शकील मलिक ने अपने हाथों से सभी कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नोएडा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, बागपत महिला सभा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा एवं राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष महाराज सुशील पुरी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top