बागपत। विपुल जैन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला अग्रवाल सम्मेलन एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट- 321, सी-1 के संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें आगामी 16 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में लगने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि रक्त अनमोल है, इसलिए सभी रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में सहयोग करें। कहा कि रक्त आज तक किसी भी प्रयोगशाला में नहीं बन पाया है। यह केवल मानव शरीर से ही मिलता है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। खून की सभी जांच भी निशुल्क की जाती है। इसलिए प्रत्येक स्त्री-पुरुष जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है, उसकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच हो और उसका हीमोग्लोबिन साढ़े बारह प्रतिशत हो, ऐसे सभी व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। इस मौके पर पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, ईश्वर अग्रवाल अमीनगर सराय, राजीव गर्ग बागपत, डॉ जेएस शर्मा खेकड़ा, संजय गर्ग अमीनगर सराय व डॉ सीमा यादव बालेनी को रक्त दाताओं से संपर्क करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉक्टर कमला अग्रवाल व संचालन अलका गुप्ता ने किया।


If you have any doubts, please let me know