नगर में हुई ईंट निर्माता समिति बागपत की बैठक
भट्टा स्वामियों की मांगों को जोर-शोर से उठाया
बागपत। विपुल जैन नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में जिला ईट निर्माता समिति बागपत की साधारण सभा की बैठक हुई, इसमें भट्टा स्वामियों की विभिन्न मांगों को पूरे जोर-शोर के साथ उठाया गया।
इस मौके पर संगठन के आॅल इण्ड़िया के महामंत्री विजय गोयल, प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर भाटी, पश्चिम अध्यक्ष केपी सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष व सहमंत्री भूपेंद्र मलिक व जयकरण गुप्ता उपस्थित हुए। विजय गोयल ने ईट भट्ठों को चलाने में आ रही कानूनी एवं शासन की अड़चनों के बारे में बताया। कहा कि पर्यावरण मंत्री जावड़ेकर तथा क्षेत्रीय सांसदों ने भट्टे चलाने के लिये आश्वासन दिया है। अगर ईट भटृटे नही चले तो लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे तथा सभी विकास कार्य रूक जायेंगें। कहा कि वह पूरी तरह ईट भट्टा स्वामियों के साथ है। ईंट भट्टे चलाने के लिये वह प्रदेश सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक एवं सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। समस्त भट्टा स्वामियों ने उनका हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। ओमवीर भाटी ने एनजीटी में चल रहे वाद की विस्तार से जानकारी दी। संचालन महामंत्री नीरज नैन ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know