सिवालखास क्षेत्र के 10 हजार युवाओं को रोजगार देंगे अमित जानी | NMPK Media @Baghpat

0
25 नवंबर से शुरू होगी युवा रोजगार यात्रा

बागपत। विपुल जैन
दीपावली के अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने ऐलान करते हुए कहा कि 25 नवम्बर से 15 दिसंबर तक वह सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के 100 गांवों में जाएंगे। वहां जाकर युवाओं से मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे। एक गांव से 100 लोगो को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ेंगे। 
अमित जानी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क हादसों से हो रही असंख्य मौतों से व्यथित होने के कारण इस बार वह दीपावली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम नही कर सके, लेकिन 25 नवम्बर से लेकर 15 दिसंबर तक वह रोज 5 गांव में जाकर युवाओं से संवाद करेंगे। इसके लिए युवा रोजगार यात्रा शुरू की जाएगी और लक्ष्य बनाकर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के 100 गांवों में जाएंगे। अमित जानी ने कहा कि युवा रोजगार यात्रा के जरिये वह एक गांव से 100 ऐसे युवाओं का चयन करेंगे, जिनमे काबलियत है, लेकिन उनकी न कोई जॉब है ना कोई रोजगार है। इस तरह से 100 गांवों से वे 10 हजार युवाओं को चयनित करेंगे और 21 दिसंबर को उनका पंजीकरण जमा करेंगे। इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले 31 मार्च 2021 तक 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। अमित जानी ने कहा कि युवाओं में बहुत काबिलियत है, वह किसी भी क्षेत्र में धमाल मचा सकते है। बड़े से बड़ा काम कर सकते है, मगर अफसोस यह है कि देश के नेता उन्हें पकोड़े तलने की सलाह देकर हतोत्साहित ही करते रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top