जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए दिलाई शपथ | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
पिलाना गांव के मैरिज होम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, इसमें लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सचिव प्रमोद गोस्वामी ने बताया की देश में बढ़ती हुई जनसंख्या, घटते हुए रोजगार, घटती हुई जमीन और घटता हुआ जलस्तर व पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं है। भारत देश चीन से बहुत कुछ सामान लेता है, परंतु हमारी यह मांग है कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। सरकार से यह मांग शर्तों के अनुसार है। कहा कि अगर तीसरा बच्चा कोई पैदा करें तो उसकी सारी सरकारी सुविधाएं समाप्त हो, वोटर राइट समाप्त हो। अगर फिर भी दंपत्ति ना माने तो उसको जेल में डालने का प्रावधान भी हो, क्योंकि जब तक यह कानून देश में लागू नहीं होता, तब तक देश की स्थिति संभल नहीं सकती। यह एक चिंता का विषय है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन 2014 से लगातार इस पर कार्य कर रहा है, लेकिन अभी तक सरकार इस कानून को नहीं बना पा रही है। कहा कि अब मिशन यह है कि गांव- गांव जाकर युवाओं को जगायेंगे। मातृशक्ति बहने सभी इसमें अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करेंगी। यह आंदोलन का बड़ा रूप होगा और सरकार से यह कानून लागू करवाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर राकेश आर्य,अमित प्रजापति, अनिल गुर्जर, दीपक त्यागी, गौरव त्यागी, रमाकांत शर्मा, निरंकार त्यागी, मिंटू कंडेरा, सोनू कंडेरा, देवेश, महेंद्र सिंह, निशांत त्यागी, भगत ढाका, मनीष ढाका, अमन भारद्वाज आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top