दूसरों के चेहरे पर मुस्कुरान देखकर मिलता है सुकुन: दीपक
बागपत। विपुल जैन
कहते है खुशियों पर सभी का हक होता है। खुशियां अमीरी-गरीबी नहीं देखती है। कुछ लोग दूसरों को खुशिया देकर खुश होते है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड नम्बर 21 के जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां मनाई।
उन्होंने गरीब लोगों को मिठाईयां व उपहार बांटे। मिठाईयां व उपहार पाकर उनके चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। गरीब लोगों को अपनेपन का अहसास हुआ। दीपक यादव ने कहा कि वह गरीब हो या अमीर सबकी दीपावली खुशियों वाली चाहते है। त्यौहार पर किसी जरूरतमंद की आंखों में चमक आ जाये और वह मुस्कुरा दे तो उनके दिल को सुकुन मिल जाता है। कहा कि उपर वाले ने उनके उपर कृपा की हुई है। इसलिए उनका फर्ज बनता है कि वह दूसरे लोगों की मदद करें। कहा कि उपर वाले की जब तक नेमत रहेगी, तब तक वह समाज के हर गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेंगे।

If you have any doubts, please let me know