शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है भैयादूज : शास्त्री | NMPK Media @Baghpat

0
भैयादूज को लेकर महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
डेकोरेटिड रोली-चावल बने आकर्षण का केन्द्र

बागपत। विपुल जैन
जिलेभर में आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैयादूज का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं ने बाजार से सामानों की खरीदारी की।
पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाओं का दिनभर बाजार में आवागमन लगा रहा। सुबह से लेकर रात तक बाजारों में काफी चहल-पहल रही। उन्होंने बाजार से नारियल, रोली-चावल, कलावे तथा पूजन सामग्री खरीदी। भैयादूज को लेकर बाजार में डेकोरेटेड रोली-चावल आए हुए है, इन्हें महिलाएं काफी पसंद कर रही है। नए-नए डिजाइनों में आयी भैयादूज की थाल भी महिलाओं को काफी भा रही है। साहित्याचार्य पंडित नीरज शास्त्री ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को भैयादूज का पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार रक्षाबंधन की तरह से ही मनाया जाता है। इस त्यौहार पर बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी दीर्घायु की कामना करती है। इस दिन यमुना नदी में डूबकी लगाने का भी महत्व है। बताया कि दोपहर को 12 बजकर 56 मिनट से शाम को 3 बजकर 6 मिनट तक भैयादूज पूजन का शुभ मुहुर्त रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top