बागपत। विपुल जैन
ग्वाली खेड़ा गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया गया।तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया।
राजपूत विकास समिति के महामंत्री मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने भारत की संस्कृति को बचाने का कार्य किया है। उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। बिना संघर्ष के हम अपने धर्म और संस्कृति को नहीं बचा सकते। उन्होंने कहा कि हमें अपने त्यौहार और परंपराएं वास्तविक रूप में मनानी चाहिए, यही हमारी धरोहर है। राजपूत समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी ने समस्त समाज को एकजुट होकर चलने के लिए कहा। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि समाज को राजनीति में भी आगे आना चाहिए। युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। राजेश चौहान ने कहा कि हमारे पूर्वज बहुत अधिक प्रतिभावान थे। हमें उनसे शिक्षा लेकर अपनी प्रतिभा को बढ़ाना चाहिए। सत्येंद्र कुमार मोघा ने उत्तम आयोजन पर युवाओं को बधाई दी। दुर्गेश राजपूत ने युवाओं की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाए। राजा तलवार से नहीं कलम से बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने की।
इस मौके पर रामनिवास प्रधान, कृष्णपाल मैनेजर, हरज्ञान शास्त्री, बाबूराम प्रधान, यशपाल, दीपक राजपूत सूजरा, सुनील राजपूत सूजरा, दीपक शर्मा प्रधान ग्वालीखेड़ा, अंकित खट्टा, राजेंद्र ठेकेदार टटीरी आदि थे।

If you have any doubts, please let me know