गोडिया प्रमाथ एसोसिएशन ने मनाया गोवर्धन का पर्व | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
हरे कृष्णा श्री राधा गोविंद गोडिया प्रमाथ एसोसिएशन शाखा बागपत के द्वारा नगर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड सब्जी मंडी के पास मनीष गर्ग के आवास पर गोवर्धन का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस मौके पर सभी ने गोवर्धन की पूजा अर्चना की। बच्चों ने पूरे दिन उपवास रखकर गोवर्धन जी का स्वरूप श्री बांके बिहारी जी की मूर्ति को गाय के गोबर से, फूल की माला से व गुलाब आदि से डेकोरेशन कर बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया, जिसको देखकर सबका मन और माहौल भक्ति में हो गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार राजा इंद्र के प्रकोप से भगवान श्री कृष्ण ने बृजवासी सभी नर-नारी, पशु पक्षी व जीवधारियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अनामिका उंगली पर 8 दिन तक धारण किया था, सब लोगों ने भगवान योगीराज श्री कृष्ण जी से प्रार्थना की है कि प्रभु इसी प्रकार आप इस कोरोना महामारी से भी जगत की रक्षा करो एवं घर परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि एवं अपनी कृपा दृष्टि से संसार के सब दुख कष्ट दूर करते रहो। पूजन के पश्चात संकीर्तन हरे कृष्णा- हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे भजन आदि पर सब ने नृत्य किया। उसके पश्चात महा आरती के बाद भगवान को अन्नकूट, कढ़ी चावल व छप्पन भोग का माखन, मिश्री व तुलसीदल आदि का भोग लगाकर वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री राधा दामोदर चंद जी मंदिर ठाकुरद्वारा के मुख्य पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर सचिन गर्ग व उनकी पत्नी रितु गर्ग मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लविंद्र गोपाल, माधव दास, राजीव गर्ग, अनिल गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सचिन गर्ग, आशुतोष गर्ग, आदित्य गर्ग, अग्रिम गर्ग, मुकेश प्रजापति, कपिल गर्ग, संगीता गर्ग, रेखा गर्ग, तनु गुप्ता, आशी गुप्ता, साक्षी गर्ग, श्रेया गर्ग, सीमा गुप्ता, कौशल्य शर्मा, सिमरन तोमर, स्वाति गुप्ता आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top