हारून अली मनव्वर आवाज फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार बने | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
आवाज भारत फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हारुन मलिक व प्रबंधक शकील अहमद एडवोकेट ने बडका रोड बडौत निवासी राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त हारुन अली मनव्वर को फाऊंडेशन का मुख्य सलाहकार मनोनीत किया है। 
हारुन अली मनव्वर को नियुक्ति पत्र देते हुए अध्यक्ष व प्रबंधक ने आशा व्यक्त की है कि उनके मुख्य सलाहकार बनने से फाऊंडेशन को मजबूती मिलेगी और गरीब, विधवाओ व दिव्यांगों की और अधिक सहायता होगी।इनके मनोनयन पर उन्हें पूर्व विधयक एवं प्रोफेसर महक सिंह, पूर्व विधायक अजय कुमार, बागपत चेयरमैन राजुदीन एडवोकेट,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर,बडौत चेयरमैन अमित राणा, बडौत विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक अजय तोमर व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top