खेकड़ा की बेटी तमन्ना धामा की बाॅलीवुड में शानदार एंट्री | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर आधारित बाॅलीवुड फिल्म राम प्रसाद बिस्मिल सन आफ आर्यवर्त का शुभ मुहूर्त  खेकड़ा स्थित महर्षि दयानंद सेवाआश्रम में हुआ। 
इस फिल्म की संपूर्ण शूटिंग उत्तर प्रदेश के बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, लखनऊ और आगरा में की जा रही है। धामा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता तेजपाल सिंह धामा, निर्देशक सावन वर्मा, संगीतकार चंद्रहास-हैदर, गायक जावेद सईद, गायिका सुमेधा आर्य, लेखन एवं पटकथा मधु धामा, संवाद लेखक कृष्णपाल भारत हैं। फिल्म में बाॅलीवुड के कलाकारों के साथ-साथ कई स्थानीय प्रतिभाओं को भी अभिनय का मौका दिया जा रहा है। खेकड़ा की पट्टी गिरधरपुर की बेटी तमन्ना धामा ने इस फिल्म में एक नन्हीं देशभक्त बालिका का किरदार अदा किया है। शुभ मुहूर्त पर ही उनके सीन की शूटिंग भी हुई। कक्षा पांच की छात्रा तमन्ना धामा श्रीपाल सिंह धामा की पौत्री एवं तेजपाल आर्य की पुत्री है।
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की भूमिका में आयुष्य शर्मा, चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अखिलेश पांडे, ठाकुर रोशन सिंह की भूमिका में कृष्णपाल भारत, राजेंद्र लाहिड़ी की भूमिका में कपिल सोलंकी, अशफाक उल्ला खां की भूमिका में कपिल दांगी हैं। फिल्म भारत के साथ-साथ मारीशस, फिजी और नेपाल में भी 15 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top