सपा कार्यलय में 22 को मनाया जाएगा मुलायम सिंह का जन्मदिन | NMPK Media @Baghpat

0
बैठक में विधान परिषद चुनाव को लेकर की गई समीक्षा
पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया बल

बागपत। विपुल जैन
सपा पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें विधान परिषद चुनाव को लेकर समीक्षा की गई और आगामी 22 नवंबर को पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि इस दौरान एक हवन का आयोजन किया जाएगा और नेताजी की दीर्घायु व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी। उसके बाद नेताजी की समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में भूमिक विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक खंड व स्नातक खंड चुनाव की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ सीमा यादव, विवेकवर्धन शर्मा, डॉ राधेश्याम सिंह, कर्मवीर प्रधान, धर्मपाल दीक्षित ,सुनील यादव, कविता गिरी ,सुमन चौधरी, रेखा गुप्ता , नीलम वाल्मीकि, रामवती, रजनी शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक खंड व स्नातक खंड के चुनाव के लिए श्री जैन इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली समेत दर्जनों विद्यालय में पहुंचकर सपा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top